{"_id":"58503fb34f1c1bfd0764975c","slug":"commotion-in-payment-for-cane-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान के लिए मिल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान के लिए मिल में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शामली चीनी मिल एवं गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में जमकर हंगामा किया। किसानों के हंगामा को देखकर मिल के वाइस प्रेसीडेंट अपना कार्यालय छोड़कर भाग निकले। किसानों और मिल सुरक्षा अधिकारी के बीच नोकझोंक हुई। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान 25 दिसंबर तक न किए जाने पर शामली चीनी मिल को प्रतिदिन तीन घंटे बंद रखने की चेतावनी दी।
मंगलवार को शामली चीनी मिल द्वारा किसानों का पिछले साल का बकाया भुगतान न किए जाने से गुस्साए किसानों ने भाकियू कार्यकर्ताओं विनोद निर्वाल के नेतृत्व में शामली सहकारी समिति सचिव सुभाष यादव के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। समिति सचिव को साथ लेकर किसानों ने शामली चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट आरबी खोखर के कार्यालय पर धाबा बोल दिया। गुस्साए किसानों को देखकर बाइस प्रेसीडेंट अपने कार्यालय से निकल भागे।
किसानों की भीड़ को देखकर मिल के सुरक्षा अफसर आर के गुप्ता मौके पर पहुंचे। विनोद निर्वाल और सुरक्षा अफसर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। गुस्साए
किसानों ने वाइस प्रेसीडेंट कार्यालय पर कब्जा कर लिया। हालात बिगड़ते देखकर मिल के गन्ना महाप्रबंधक आरएस सहरावत, सहायक गन्ना प्रबंधक कर्णपाल सिंह, दीपक राणा ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। विनोद निर्वाल का कहना है कि तितावी-खतौली मिल ने पिछले साल का बकाया भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
जबकि शामली मिल ने 15 दिसंबर तक बकाया भुुगतान करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शामली मिल ने किसानों का बकाया भुगतान 25 दिसंबर तक नहीं किया तो 26 दिसंबर से चीनी मिल तीन घंटे रोजाना बंद कराया जाएगा।
चीनी मिल अफसरों ने तीन करोड़ रुपये का बुधवार में भुगतान का चेक सहकारी समिति को भेजने का आश्वासन दिया। विनोद निर्वाल ने बताया कि शामली चीनी मिल के कांटे का निरीक्षण किया गया। जिसमें घटतौली नहीं मिली है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जाहिद, हाजी इकराम, पूर्व प्रधान राजपाल, ओमपाल मुखिया, धुरेंद्र कुमार, ईश्वर फोजी, ऋषिपाल सिंह, उदयवीर मौजूद रहे। उधर, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आरएस सहरावत ने बताया कि मिल की चीनी की बिक्री न होने से किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। बुधवार को चीनी मिल तीन करोड़ रुपये की धनराशि का चेक समिति को भेज देगा।