फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Commotion in Municipality meeting, allegations of corruption

पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामा, लगे भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 19 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Commotion in Municipality meeting, allegations of corruption
शामली नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा करते सभासद। - फोटो : SHAMLI
नगर पालिका की बैठक में हंगामा, लगे भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। शोरशराबे के बीच चेयरपर्सन अंजना बंसल और उनके पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए। चेयरपर्सन का दावा है कि आठ में से सात प्रस्ताव पास हो गए हैं, जबकि एक प्रस्ताव अगली बैठक में शामिल किया जाएगा।
बुधवार अपराह्न तीन बजे नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल की अध्यक्षता में हुई। प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान सभासद के पति अमित विश्वकर्मा ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और नालों में सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अमित ने कहा कि प्राइवेट एजेंसी को ठेका होने के बाद भी चेयरपर्सन के पति के चहेते लोग इसका काम देख रहे हैं। आरोप लगाया कि पहले पालिका की गाड़ियों में दो लाख का तेल खर्च होता था, अब साढ़े पांच लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। चेयरपर्सन के पति अपने करीबी के पेट्रोल पंप से तेल भरवा रहे हैं। इन आरोपों के चलते बैठक में हंगामा खड़ा हो गया। अमित विश्वकर्मा के समर्थन में सभासद राजीव गोयल, अनिल उपाध्याय, निशि रानी आदि भी आ गए, तो दूसरी तरफ चेयरपर्सन के समर्थन में भी कई सभासद खड़े होकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। हंगामा बढ़ने पर चेयरपर्सन अंजना बंसल और उनके पति राजेश्वर बंसल बैठक से उठकर चले गए। चेयरपर्सन अंजना बंसल ने बताया कि बोर्ड बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का पुन: ठेका छोड़े जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ है। इसके अलावा अप्रैल से सितंबर माह तक आय-व्यय का विवरण, निर्माण कार्यों के प्रस्ताव और पालिका के लेखा विभाग में दोहरी लेखा प्रणाली का कार्य सीए द्वारा कराया जाना सर्वसम्मति से पारित किया गया। स्वीकृत आरसीसी नालों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सभी वार्ड के सदस्यों से अपने वार्डों से संबंधित निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पालिका में भेजने के लिए कहा गया, जिन्हें जिला स्तर पर गठित कमेटी में स्वीकृति हेतु भेजा जा सके। बैठक में 30 में से 26 सभासदों ने भाग लिया। बैठक में पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, जेई विशाल तोमर, निर्माण लिपिक अनिल शर्मा, कार्यवाहक लेखाकार अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ के प्रस्ताव भी हुए पारित
शामली। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट नगरपालिका शामली के अध्यक्ष नरेश महरोलिया और सचिव की तरफ से बोर्ड बैठक में 13 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें प्रत्येक कर समाहर्ताओं को एक-एक साइकिल दिलवाया जाना, चतुर्थ श्रेणी स्थायी कर्मचारियों को वर्दी दिया जाना, पालिका कर्मचारियों के वाहन पार्किंग हेतु टीन शेड का निर्माण कार्य कराए जाने, पालिका कार्यालय के द्वितीय तल पर शौचालय का निर्माण कराया जाना और यूनियन कक्ष में 10 कुर्सी की आपूर्ति कराया जाने के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेईमानी की है तो हटवा दो
शामली। हंगामे के दौरान भ्रष्टाचार को शह देने के आरोपों का जवाब देते हुए चेयरपर्सन के पति राजेश्वर बंसल ने भाजपा नेता अमित विश्वकर्मा से कहा कि यदि उन्होंने किसी भी मामले में बेईमानी की है, तो मुख्यमंत्री से शिकायत कर चेयरपर्सन को हटवा दो। उन्होंने कहा कि उन्हें पालिका में भ्रष्टाचार के संबंध में किसी सभासद ने शिकायत नहीं की है।
सभासद का दावा, प्रस्ताव नहीं हुए पास
शामली। वार्ड 23 की सभासद निशी रानी का कहना है कि बैठक में कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होते ही हंगामा हो गया और चेयरपर्सन उठकर चली गईं। इस मामले में बृहस्पतिवार को डीएम से मिलकर अवगत कराया जाएगा।

इन्होंने कहा-
कुछ लोगों ने निराधार आरोप लगाते हुए बोर्ड बैठक में बेवजह हंगामा किया। हंगामे की वजह से बैठक की कार्यवाही में बाधा डाली गई। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का पुन: टेंडर छोड़े जाने के लिए करीब 20 दिन पहले ईओ को टेंडर निकालने के लिए लिखित में दिया जा चुका है। एजेंडे में शामिल प्रति ट्राली पूर्व की भांति नालों-नाली का ठेका छोड़े जाने के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी।
-अंजना बंसल, चेयरपर्सन नगर पालिका शामली।

शामली नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा करते सभासद।

शामली नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा करते सभासद।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed