{"_id":"585583c54f1c1bb95164a655","slug":"commotion-cane-purchasing-center-to-replace","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र बदलने के लिए किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र बदलने के लिए किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बुढ़ीना कला, अलीपुर और साल्हाखेडी गांव के किसानों ने गन्ना खरीद केंद्र बदलने की मांग को लेकर को शामली सहकारी समिति कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने किसानों का एक सप्ताह में किसानों का गन्ना थानाभवन चीनी मिल से हटाकर तितावी मिल को सबंद्ध करने का आश्वासन दिया।
मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ीना कला, अलीपुर, साल्हाखेडी गांव के किसानों का बांड तितावी चीनी मिल का बना हुआ है। यहां के किसानाें के लिए गन्ना क्रय केंद्र तितावी मिल के लगे थे। इस बार नया पेराई सत्र में इन किसानों के क्रय केंद्रों को थानाभवन चीनी मिल को आवंटित कर दिया गया। लेकिन किसानों का कहना है कि वे तितावी चीनी मिल को ही गन्ना देना चाहते हैं।
इसी मांग को लेकर शनिवार को बुढ़ीना कला, अलीपुर और साल्हाखेडी के किसान भाकियू पदाधिकारियों के साथ शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पहुंचे। यहां जिला गन्ना अधिकारी डा. अनिल भारती को घेरकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति सचिव सुभाष यादव से कई बार मांग करने के बावजूद क्रय केंद्र नहीं बदला गया।
विज्ञापन
भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष धीरज लाटियान और भाकियू कार्यकर्ता विनोद निर्वाल सहित अन्य ने किसानों की समस्या पर चिंता जताई। डीसीओ ने किसानों को एक सप्ताह में उनका गन्ना थानाभवन मिल से हटाकर तितावी मिल को संबद्ध करने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वाले किसानों में सोमपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, इकराम अली, रामपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह डायरेक्टर समेत गांवों के किसान मौजूद रहे।