फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Common Nursing Entrance Test: Questions asked on blood pressure and first aid.

कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट : रक्तचाप और प्राथमिक उपचार के सवाल पूछे

Sat, 06 Jun 2026 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Common Nursing Entrance Test: Questions asked on blood pressure and first aid.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीएनईटी) शनिवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। परीक्षा के लिए मेरठ में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज समेत कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक आयोजित की गई। प्रश्नपत्र में नर्सिंग और स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा में मानव शरीर के सामान्य रक्तचाप, रक्तचाप मापने वाले उपकरण, नाक में चोट लगने पर मरीज को किस स्थिति में रखना चाहिए व फ्रैक्चर होने पर प्राथमिक उपचार के दौरान मरीज की उचित पोजीशन जैसे प्रश्न शामिल रहे।
विज्ञापन

कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि कुल 120 प्रश्न थे। निगेटिव मार्किंग नहीं होने के कारण अधिकांश अभ्यर्थियों ने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। उनका कहना था कि पेपर का स्तर सामान्य रहा और केवल कुछ प्रश्न ही अपेक्षाकृत कठिन थे। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों की गहन तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed