{"_id":"574350384f1c1bd72569089e","slug":"commissioner-raiding-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारने गए कमिश्नर को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारने गए कमिश्नर को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 24 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। कस्बे में व्यापारी की दुकान पर छापामारी कर रहे सेल्स टैक्स कमिश्नर को व्यापार मंडल अध्यक्ष और व्यापारियों ने घेर लिया। हंगामा होने पर बगैर किसी कार्रवाई के वह लौट गए। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने व्यापारी की शिकायत करने वाले शख्स के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को कसबे के मुख्य बाजार में पहुंचकर सेल्स टैक्स कमिश्नर नवीन कुमार पांडेय ने अनिल जैन की किराना की दुकान पर छापा मारा। उनसे कागजात दिखाने को कहा, जिस पर व्यापारी ने कॉल करके व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित कसबे के सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल और विनोद संगल को देखकर सेल्स टैक्स कमिश्नर अपना पल्ला झाड़ कर भागने लगे।
नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल ने कमिश्नर से छापामारी के बारे में बात करने पर बताया कि कसबे के एक व्यक्ति ने अनिल जैन के खिलाफ बगैर लाइसेंस के दुकान चलाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
जिसके बाद छापा मारा गया। आशीष मित्तल ने शिकायत करने वाले धर्मबीर निवासी मोहल्ला हौसंगपुर के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की उस पर कसबे के एक दर्जन से अधिक व्यापारियों अनिल जैन के पांच हजार रुपये, प्रशांत गर्ग के पच्चीस हजार रुपये विपिन मित्तल के 75 हजार रुपये बकाया हैं, जिन्हें नहीं देने के कारण व्यापारियों की झूठी शिकायत बिक्रीकर कार्यालय में कर रहा है। थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर धर्मबीर सिंह को बुलवाया गया है, लेकिन नहीं आया 24 मई मंगलवार को उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया जाएगा।