{"_id":"66d0ea6cd943d9cfb808cc86","slug":"commission-game-exposed-between-private-hospital-and-asha-in-the-name-of-delivery-shamli-news-c-26-1-smrt1048-127133-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डिलीवरी के नाम पर निजी अस्पताल और आशा के बीच कमीशन का खेल उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डिलीवरी के नाम पर निजी अस्पताल और आशा के बीच कमीशन का खेल उजागर
Fri, 30 Aug 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
चौसाना। खोड़समा गांव की आशा का महिला की डिलीवरी के एवज में कमीशन मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे अस्पतालों के बीच डिलीवरी के मामले में कमीशन का खेल उजागर हुआ है।
गांव खोड़समा की एक आशा डिलीवरी के लिए महिला को जच्चा बच्चा केंद्र पर ले गई। इसके बाद वहां से पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को कहा जाता है कि बच्चे की हालत गंभीर है और उसकी धड़कन कम है। जच्चा-बच्चा केंद्र पर सुविधाओं का अभाव है, इसलिए महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराना होगा। निजी अस्पताल में प्रसूता के परिजनों से मोटी रकम वसूली जाती है। जिसमे से एक हिस्सा आशा को दिया जाता है। इसके बाद आशा की निजी अस्पताल के कर्मचारी से कमीशन कम देने को लेकर बहस हुई। इसमें आशा अस्पताल में केस न लाने की धमकी देती है तो अस्पताल कर्मी ने कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल करने की धमकी दी। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है।
आशा और निजी अस्पतालकर्मी के बीच कमीशन मांगने संंबंधी ऑडियो वायरल होने का मामला जानकारी में नहीं है। अगर इस तरह का कोई मामला है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ