फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Commerce tax team raided the sweet seller

मिठाई विक्रेता के यहां वाणिज्य कर टीम का छापा

Wed, 19 Oct 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Commerce tax team raided the sweet seller
शामली में भगत जी स्वीट्स की दुकान पर जांच करने पहुंचे वाण्जिय कर विभाग के अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
मिठाई विक्रेता के यहां वाणिज्य कर टीम का छापा
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर पटाखा एवं मिठाई विक्रेताओं की जांच के लिए सहारनपुर मंडल के वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर शहर के प्रसिद्ध एक मिठाई विक्रेता के यहां छापा मारकर शिकायत की पांच घंटे से ज्यादा जांच की। मिठाई विक्रेता की ओर से जीएसटी का बिल न दिए जाने की शिकायत शासन को की गई थी।
मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे सहारनपुर रीजन के वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर उदित कुमार, ब्रजेश कुमार, मनोज विश्वकर्मा के नेतृत्व में सहारनपुर और शामली की वाणिज्य कर की टीम ने शहर के वीवी इंटर कालेज रोड स्थित शहर के एक प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता के यहां पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वाणिज्य कर टीम ने शासन के निर्देश पर जांच से शहर के दूसरे मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। देर रात आठ बजे के बाद सहारनपुर और शामली के वाणिज्य कर की टीम मिठाई विक्रेता के रिकार्ड और कागजातों की पड़ताल करती रही।
विज्ञापन

जिले के डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ सौरभ ने बताया कि शासन का पटाखा और मिठाई विक्रेताओं की जांच करने के निर्देश दिए थे। शामली के मिठाई विक्रेता की बिल न जारी करने जीएसटी की चोरी करने और अधिक रेट पर मिठाई बिक्री करने की शासन को शिकायत की गई थी। जांच के दौरान आरोपी मिठाई विक्रेता कोई बिल नहीं दिखा पाया है। संबंधित कागजात सील कर दिए गए हैं और आरोपी को वाणिज्य कर कार्यालय में तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed