{"_id":"65f603110180eedd9a072714","slug":"come-on-the-support-of-the-hare-your-servant-calls-out-come-shamli-news-c-26-1-sal1001-118119-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा ...
Sun, 17 Mar 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
कैराना के बनखंडी महादेव मंदिर में श्रीश्याम बाबा के भजनों पर झूमते श्रद्धालू-संवाद
कैराना। सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में पांचवां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में दूसरे प्रदेशों से आए भजन गायकों ने बाबा खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। हारे के सहारे आजा की प्रस्तुति पर पंडाल श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
शुक्रवार शाम करीब सात बजे सिद्धपीठ प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में पांचवां श्री श्याम संकीर्तन में खाटू वाले श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया और दिव्य प्रचंड ज्योत जलाई गई। खाटू वाले श्याम का बाहर से आए फूलों से शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा इत्र व पुष्प वर्षा भी की गई। महोत्सव में जयपुर से आए आयुष सोमानी, मध्यप्रदेश से आई अधिष्ठा और अनुष्का ने हारे के सहारे आजा..., मेरा खाटू वाला श्याम..., बिगड़ी बनाने वाला मेरा श्याम सलोना... आदि भजनों की प्रस्तुति दी। मंच संचालन मुजफ्फरनगर से आए देवेंद्र सैनी ने किया। रात्रि दो बजे महाआरती के बाद बाबा खाटू श्याम को 56 भोग लगाए गए तथा उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर व आसपास के देहात से आए हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।