फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Come late, leave early... now excuse will not work

लेट आना, जल्दी चले जाना... अब नहीं चलेगा बहाना

Sat, 23 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Come late, leave early... now excuse will not work
शुक्रवार को प्रकाशित खबर। - फोटो : SHAMLI
शामली। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के देरी से पहुंचने के मामले में डीएम जसजीत कौर ने एक्शन ले लिया। लेटलतीफ अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए। साथ ही अधिकारियों का निर्देश दिए कि वह सप्ताह में तीन दिन अपने कार्यालयों में उपस्थिति का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हाल ही में सरकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी जिले के अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यालय में देरी से पहुंचने की आदत नहीं बदली। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में सरकारी कार्यालयों में स्टाफ की उपस्थिति का सच प्रकाशित किया था। कलक्ट्रेट और विकास भवन में बृहस्पतिवार सुबह ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों में समय से नहीं पहुंचे थे। एक-दो अफसर और कर्मचारी ही कार्यालय में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि सभी जनपदीय, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन समय से अपने कार्यालय में पहुंचकर अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण करेंगे। बिना पूर्वानुमति के देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम, सीडीओ और सभी एसडीएम व डिप्टी कलक्टर अपने क्षेत्र में प्रति सप्ताह तीन दिन कार्यालयों का निरीक्षण करके प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। डीएम ने चकबंदी कार्यालय, तहसीलदार शामली, कार्यालय, अभीहित अधिकारी कार्यालय, खनन अधिकारी कार्यालय, जिला समाज कल्याण, जिला पंचायतीराज अधिकारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय को अधिकारी व कर्मचारी समय से उपस्थित न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed