फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Colors of joy and enthusiasm spread in Dandiya Festival

Shamli News: डांडिया महोत्सव में बिखरा उल्लास और उमंग का रंग

Wed, 25 Oct 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 25 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Colors of joy and enthusiasm spread in Dandiya Festival
शामली लायंस क्लब क्राउन द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव में डांडिया रास में भाग लेते श्रदांलू
शामली। कैराना रोड स्थित एक फार्म हाउस में लायंस क्लब शामली क्राउन के तत्वावधान में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन वहां पर कलाकारों के साथ लोगों ने उत्साह के साथ जमकर नृत्य किया और डांडिया प्रस्तुत किया। वहां सर्वोत्तम परिधान व सर्वोत्तम युगल का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डांडिया महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक बंसल, अलोक जैन, मयंक बंसल, अजय विश्वकर्मा, अंकित गोयल, राजकुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया और इससे पूर्व मां भगवती की आरती की गई। मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें हमारी संस्कृति से जोड़ने के लिए बहुत जरूरी है। डांडिया रास महोत्सव में बागपत, बड़ौत, गंगोह, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद के क्लब के सदस्यों के परिवारों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक प्रदीप विश्वकर्मा ने तीन लकी ड्रा निकाले, जिससे डांडिया को और मनोरंजक बनाया। कार्यक्रम में सर्वोत्तम परिधान का उपहार दिव्या तायल ने जीता तो सर्वोत्तम युगल वैभव मित्तल व शैलजा मित्तल ने जीता। इसके बाद देर रात्रि मां भगवती की महाआरती की गई और प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डांडिया महोत्सव में भाग लेने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, विनीत गोयल, विजय शर्मा, संजय गर्ग, अमित शयाम, अंकुर गोयल, डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. नीलेश वशिष्ठ, आशु गर्ग, रामगोपाल शर्मा, गौरव गोयल, प्रभात मित्तल, सुमेश मित्तल, मोहित वर्मा, शुभम गोयल, आयुष्मान सिंघल, अभिलाष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शामली लायंस क्लब क्राउन द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव में डांडिया रास में भाग लेते श्रदांलू

शामली लायंस क्लब क्राउन द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव में डांडिया रास में भाग लेते श्रदांलू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed