फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Color of Holi climbed ... Enough of a blast

चढ़ा होली का रंग... खूब हुआ धमाल

Sun, 08 Mar 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Color of Holi climbed ... Enough of a blast
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में छात्र छात्राओं रंगो के साथ फूलों की होली खेेली गई। शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होली उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में आचार्य अशोक सोम ने फैल रहे कोरोना वायरस के बारे में सावधानी बरतने की सलाह दी। विदेशी रंगों व अन्य उपकरणों के प्रयोग न करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत छात्रों को व्यक्तिगत रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखने और संचारी रोगों से लड़ने की प्रेरणा देते हुए शपथ दिलाई। मौके पर संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, पवन कुमार, अरविंद कुमार, अंकुर कुमार, नीटू कश्यप, मनोज कुमार, उपस्थित रहे। संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया। सेंट एमडी जूनियर स्कूल में रंगों के साथ फूलों की होली खेली गई। शिक्षक शिक्षिकाओं को छात्र-छात्राओं ने गुलाल लगाया। मौके पर स्कूल प्रबंधक संजय उपाध्याय, ओम भारद्वाज, फूल मिर्जा, सुहाना, रूबिना, नसरीन, रूपा उपाध्याय, विशेष उपाध्याय, कुबेर दत्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed