{"_id":"68260c79b67b8e83af08ea58","slug":"colonel-sophia-qureshi-anger-flared-up-on-madhya-pradesh-minister-vijay-shah-protest-in-west-up-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सोफिया कुरैशी: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर भड़का गुस्सा, वेस्ट यूपी में प्रदर्शन, उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सोफिया कुरैशी: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर भड़का गुस्सा, वेस्ट यूपी में प्रदर्शन, उठाई ये मांग
Thu, 15 May 2025 09:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 15 May 2025 09:24 PM IST
सार
ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान पर वार के बारे में देश को जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर एमपी के मंत्री विजय शाह ने आपत्तिजनक बयान दिया। विजय शाह का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्नल सोफिया कुरैशी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर को ब्रीफ करने वाल कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी के मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ शामली में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। वहीं मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अधवक्ताओं ने विजय शाह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला शामली कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य कैराना में तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान ने कहा कि भाजपा के मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी, नारी शक्ति और देश की सेना का अपमान किया है। हर वक्त धार्मिक भावना भड़काने वाले भाजपा नेता अब देश की सेना का अपमान भी करने लगे हैं, जो बहुत थी निंदनीय है।
जिला महामंत्री शमशीर खान कहा कि पहलगाम घटना के बाद आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में जब पूरा देश एकजुट खड़ा है, तब भाजपा नेता का ये बयान देश को झकझोर कर रख देने वाला है। विजय शाह पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान धर्मवीर कश्यप, जावेद, जाकिर राणा, जाहिद, यामीन, कादिर जंग, अंकुश उपाध्याय, रिजवान अंसारी, सुहैब खान, बिलाल, नईम सैफी आदि मौजूद रहे।
बुढ़ाना में वकीलों ने किया विजय शाह का विरोध
बार एसोसिएशन बुढ़ाना के सदस्यों ने भी बीजेपी नेता के बयान का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि देश के लिए लड़ने वाली कर्नल सोफिया के खिलाफ कोई भी बयान देना गलत है। अधिवक्ताओं ने गलत बयानबाजी करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के महासचिव ओमपाल सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन बुढ़ाना के सदस्यों ने भी बीजेपी नेता के बयान का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि देश के लिए लड़ने वाली कर्नल सोफिया के खिलाफ कोई भी बयान देना गलत है। अधिवक्ताओं ने गलत बयानबाजी करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के महासचिव ओमपाल सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।