फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six injured in road accident

सड़क हादसे में छह घायल

Fri, 07 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 07 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Six injured in road accident
हादसे में घायल पुलिसवाला। - फोटो : अमर उजाला
बाबरी में बाबरी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवकों को शामली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र के गांव कुरमाली से कुछ दिन पूर्व युवती का बहला फुसलाकर अपहरण हो गया था। युवती को बरामद करने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को बाबरी थाने के दरोगा अखिलेश और ओमबीर युवती के परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर गए थे। वहां से बोलेरो में लौटते समय रात करीब सात बजे लालूखेड़ी से आगे निकलने पर चंदपुरा बाग के पास बोलेरो की टक्कर ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। ट्रैक्टर को भैंसानी इस्लामपुर निवासी गुड्डू उर्फ बालू चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दरोगा अखिलेश, ओमबीर के अलावा प्रिंस पुत्र जुगमेंद्र, सतेंद्र पुत्र सुखबीर, ओमप्रकाश मेंबर और बिरजू घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली चालक गुड्डू भी घायल हो गया। सड़क के बीचोंबीच हादसा होने के कारण शामली मुजफ्फरनगर मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया। सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची बाबरी थाना पुलिस ने घायलों को शामली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

उधर, थाना बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में पैठ से सब्जी खरीदकर लौट रहे विकास (24) पुत्र मोमराज को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर विकास के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed