{"_id":"5bdb3df4bdec22693d12166d","slug":"cold-store-me-80-kwintal-rasgulle-pakde","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर से 80 क्विंटल रसगुल्ले बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोर से 80 क्विंटल रसगुल्ले बरामद
amarujala
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोल्ड स्टोरेज में छापा मारका 80 क्विंटल छैना रसगुल्लों का स्टॉक पकड़ा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में घटिया मिठाई तैयार कर शहर के कोल्ड स्टोरों में रखी गई है। इस खेप को दिवाली पर जिले के बाजारों में उतारा जाएगा। सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार और प्रजनन सिंह की टीम ने शामली और कैराना थानों से भारी पुलिस बल के साथ इंडस्ट्रीयल एरिया में एक कोल्ड स्टोर पर छापा डाला। टीम अधिकारियों के अनुसार कोल्ड स्टोर के अंदर का हाल देखकर वे दंग रह गए । वहां करीब 800 टीन के कनस्टरों में पॉलिथीन में भरकर छैना रसगुल्ले भरकर रखे गए थे। इन कनस्तरों की हालत बेहद गंदी थी। इनमें जंग लगा था और बेहद गंदे थे। अधिकारियों के अनुसार जंग लगे कनस्तरों की हालत और गंदगी को देख प्रथम दृष्टया ये रस्गुल्ले स्वास्थ्य के लिए हानिकारक लग रहे थे । इनके नमूने ले लिए गए हैं। जेसीबी को बुलाकर खाली पड़ी जमीन में गड्ढे करके इन्हें दबवाया गया। देर रात साढ़ेे नौ बजे तक कार्रवाई चल रही थी।
आठ दिन पहले रखे थे, दिवाली पर निकलने थे
कोल्ड स्टोर संचालक ने बताया कि ये रसगुल्ले सरधना क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी शकील के है। करीब आठ से दस दिन पूर्व इन्हें यहां रखा गया था और दीवाली से दो दिन पूर्व इन्हें निकाला जाना था।
100 रुपये किलो में होनी थी सप्लाई
अफसरों ने बताया कि ये जानकारी भी संज्ञान में आई है कि ये रसगुल्ले 100 रुपये किलो की दर से बाजार में सप्लाई किए जाते हैं।इसी से जाहिर है कि इनकी क्वालिटी कैसी होगी। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
विज्ञापन
रसगुल्लों के नमूने लेकर प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं। जांच के बाद पता चलेगा कि ये किस चीज के बने हैं। फिलहाल इन्हें नष्ट करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन्हें रखने वाले के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई होगी। कोल्ड स्टोर संचालक के पास पूरे कागजात और रिकार्ड था इसलिए इसमें उनका कोई रोल नहीं है। - मनोज कुमार तोमर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामली