फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cold is a boon for wheat crop, farmers hope for better yield

Shamli News: ठंड गेहूं की फसल के लिए वरदान, बेहतर पैदावार की आस में किसान

Sat, 03 Jan 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 03 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cold is a boon for wheat crop, farmers hope for better yield
चौसाना। दिसंबर और जनवरी माह में लगातार बनी ठंड क्षेत्र के किसानों के लिए राहत लेकर आई है। यह ठंड गेहूं की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। वर्तमान समय में गेहूं की फसल टिलरिंग (फुटाव) अवस्था में है और ठंड के कारण खेतों में फसल का अच्छा फुटाव व हरियाली देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी के अनुसार, यदि मौसम इसी प्रकार अनुकूल बना रहा और पाला नहीं पड़ा, तो इस बार गेहूं की पैदावार बेहतर रहने की पूरी संभावना है। किसानों का कहना है कि दिसंबर की ठंड से फसल की शुरुआती बढ़वार मजबूत हुई, जबकि जनवरी की ठंड ने फुटाव को और बेहतर बना दिया है।
विज्ञापन


किसान राहुल कुमार ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल घनी और स्वस्थ नजर आ रही है। वहीं किसान सोनू राणा का कहना है कि ठंड के कारण कीटों का प्रकोप काफी हद तक कम हो गया है, जिससे फसल सुरक्षित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान अरविंद राठी ने बताया कि दिसंबर–जनवरी की ठंड गेहूं की फसल के लिए सबसे मुफीद मानी जाती है, बस पाले से बचाव जरूरी है। किसान अकरम अली ने उम्मीद जताई कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा, तो इस वर्ष गेहूं का उत्पादन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर हो सकता है।


कृषि विभाग के एडीओ (ऊन) संजय कुमार ने बताया कि दिसंबर और जनवरी की ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभदायक होती है। ठंड से फसल में फुटाव अच्छा होता है और कीट व रोगों का प्रकोप भी कम रहता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि पाले की आशंका होने पर शाम के समय हल्की सिंचाई करें और खेतों में जलभराव की स्थिति से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed