फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cold air increased chills, minimum mercury three degrees

सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम पारा तीन डिग्री

Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cold air increased chills, minimum mercury three degrees
शामली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी शीतलहर शुरू हो गई है। सर्द हवा के कारण सोमवार को भी ठिठुरन बरकरार रही। थोड़ी देर के लिए धूप से निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार बर्फीली हवा अगले 24 घंटे तक चलने का अनुमान है।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे धूप खिली, लेकिन शीतल लहर चलने से सर्दी से राहत नहीं मिली। बाजारों में भी शीतलहर के कारण आवाजाही कम रही। शाम को सर्द हवा से गलन भरी सर्दी हो गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अभी और कम होने के आसार बने हुए हैं। आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन शीतलहर जारी रहेगी। दो दिन के बाद शीत लहर का असर खत्म हो जाएगा। शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के दस जिले शीत लहर की चपेट रहेंगे। 21-22 दिसंबर के बाद मौसम सामान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed