फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cocktail party in college, 3 policemen suspend

इंटर कॉलेज में पुलिसकर्मियों पर शराब पीने का आरोप, हंगामा

Sat, 03 Aug 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
cocktail party in college, 3 policemen suspend
थानाभवन के स्कूल में हुई शराब पार्टी। - फोटो : shamli
थानाभवन (शामली) शुक्रवार देर रात कस्बे के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में चार पुलिसकर्मियों पर कॉलेज के अंदर शराब पार्टी करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सीओ प्रदीप सिंह सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उनके सामने भी जमकर हंगामा हुआ। सीढ़ियों से गिरकर एक होमगार्ड के पैर में फ्रेक्चर हो गया। यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों के साथ एक महिला भी मौजूद थी, लेकिन पुलिस ने इससे इंकार कर दिया। ड्यूटी प्वाइंट से नदारद रहने पर पुलिस अधीक्षक ने तीनों सिपाहियों को निर्धारित जगह से दूसरी जगह ड्यूटी करने और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

घटना कस्बे के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज की है। शुक्रवार रात 100 डायल 3034 की ड्यूटी कादरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र व 3037 की ड्यूटी उन मार्ग स्थित भनेड़ा पुलिया के निकट थी। लेकिन, दोनों जीप अपने ड्यूटी प्वाइंट के बजाए कस्बे के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज के बाहर खड़ी थी। इस दौरान कस्बे के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और शिक्षण संस्था के अंदर पुलिसकर्मियों और कॉलेज के चपरासी पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों के साथ एक महिला भी है। इस कृत्य से माहौल खराब हो रहा है। लोग कॉलेज में अंदर घुस गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान सीढ़ियों से गिरने से होमगार्ड पंकज चौधरी के पैर में फ्रेक्चर हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह, थाना प्रभारी संदीप बालियान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करते हुए लोगों को शांत कराया। लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि कालेज के अंदर यदि पुलिसवाले ही ऐसा काम करेंगे तो यहां का माहौल खराब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चले विरोध के बाद सीओ और एसओ ने बामुश्किल स्थिति को काबू किया। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी अजय कुमार ने सीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसपी ने ड्यूटी प्वाइंट से नदारद रहने, निर्धारित जगह से दूसरी जगह ड्यूटी करने और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में लापरवाही पर हेड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, सिपाही सोनू व नितिन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
---------
क्यों नहीं हुआ शराब का मेडिकल
अस्पताल सूत्रों की मानें तो शुक्रवार रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तीन पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका सिर्फ शरीर की चोट का ही मेडिकल कराया गया। जबकि, मौके पर हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने शराब का सेवन किया हुआ था। लेकिन, पुलिस ने सिपाहियों का शराब का मेडिकल कराया ही नहीं।
---------
क्यों बंद थे सीसीटीवी कैमरे
लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज एक शिक्षण संस्था है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से कॉलेज के विभिन्न हिस्से में 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन, शुक्रवार रात जिस समय ये घटना हुई, उस समय न ही कॉलेज परिसर में लाइट जली हुई थी और सभी सीसीटीवी कैमरे भी बंद बताए गए। ये बंद क्यों थे,क्या जानबूझकर तो बंद नहीं किया गया ये भी जांच का विषय है।
---------
लापरवाही का जिम्मेदार कौन
एक 100 डायल की रात की जिम्मेदारी कादरगढ़ व दूसरे भनेड़ा क्षेत्र की थी। लेकिन, दोनों ही गाड़ियां ड्यूटी पर न रहते हुए कस्बे के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज पर मौजूद थे। यदि ऐसे में कोई घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। फिलहाल पुलिस के पास इस सवाल का जवाब नहीं।
--------
रात जो भी घटना कॉलेज के अंदर हुई है, इस संबंध में कॉलेज का प्रबंधक मंडल संबंधित चपरासी व अन्य लोगों से पूछताछ कर रहा है। मामले की जांच के बाद प्रबंधक स्तर से ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।--चंद्रेश्वर प्रसाद, प्रधानाचार्य, लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज

कोट
मामला गंभीर है। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनसे पुलिस की छवि खराब होती है। किसी को भी ये सब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
अजय कुमार ,एसपी शामली

थानाभवन कॉलेज में शराब के मामले में जमा भीड़

थानाभवन कॉलेज में शराब के मामले में जमा भीड़- फोटो : SHAMLI

थानाभवन शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मी

थानाभवन शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed