शामली। रालोद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय कोरी समाज के नेता व पूर्व एमएलसी मंगल सैन कोरी का रालोद कार्यालय में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मंगल सैन कोरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनेगी। महंगाई पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार निशाना साधा।
रविवार को शहर के माजरा रोड पर रालोद कार्यालय में रालोद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय कोरी समाज के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी मंगल सैन कोरी का कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार आम नागरिक त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेलों पर बढ़ती हुई महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार निशाना साधा। उन्होंने कहा आम जनता महंगाई त्रस्त है। इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अब्दुल राव वारिस, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तरसपाल मलिक, प्रसन्न चौधरी, सतवीर पंवार, अशरफ अली, रालोद के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिराज राझड, सरोज तोमर, डाक्टर विक्रांत जावला, सनोज चौधरी, योगेश भभीसा मौजूद रहे। मोहर सिंह कोरी, अमित कोरी, ऋषिराज कोरी, मंगल सैन कोरी, विनोद कोरी, जीवन कोरी, अमित कोरी आदि ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।