फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Coalition candidate's supporters stopped at the barrier by the police

गठबंधन प्रत्याशी समर्थकों की दिनभर रही भीड़, पुलिस ने बैरियर पर रोका

Fri, 11 Mar 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Coalition candidate's supporters stopped at the barrier by the police
शामली में नवीन मंडी स्थित मतगणना केंद्र के बाहर एजेंटों व भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़। - फोटो : SHAMLI
शामली। विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान सुबह से ही माजरा रोड पर रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थकों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। दोपहर बाद जैसे ही गठबंधन प्रत्याशी जीत की तरफ बढ़ने लगे तो भीड़ भी बढ़ती चली गई। पुलिस ने भीड़ को बैरियर पार नहीं करने दिया और वहीं पर रोके रखा। समर्थकों ने ढोल बजाकर जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन

नवीन मंडी में विधानसभा चुनाव की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना के दौरान शामली, कैराना और थानाभवन सीट से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत को लेकर समर्थक उत्साहित थे, लेकिन उनके मन में यह भी आशंका थी कि कहीं मतगणना में कहीं कुछ गड़बड़ी न हो जाए। इसे लेकर भी समर्थक चर्चा करते देखे गए। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज पर बैरियर लगाया हुआ था। बैरियर पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। दोपहर बाद गठबंधन के तीनों प्रत्याशियों ने जैसे ही बढ़त बनानी शुरू की तो समर्थकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। शाम के पांच बजे तक समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने भीड़ को बैरियर पर ही रोके रखा। शाम को जैसे ही तीनों सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के जीतने की खबर मिली तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने ढोल बजाकर जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed