फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CO raided Kalim's place at night in search of tehseem

Shamli News: तहसीम की तलाश में रात को सीओ ने दी कलीम के यहां दबिश

Mon, 21 Aug 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
CO raided Kalim's place at night in search of tehseem
शामली। आईएसआई एजेंट कलीम के भाई तहसीम की तलाश में देर रात सीओ श्रेष्ठा ठाकुर और कोतवाली पुलिस ने नौकुआं मोहल्ले में दबिश दी। मगर आरोपी हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने जल्द आरोपी को पेश करने की चेतावनी भी परिजनों को दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शामली के कई स्थानों पर आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है। उधर, दबिश से लोगों में भी हड़कंप मचा रहा। इसके अलावा लखनऊ की आईबी की टीम भी जांच के लिए पहुंची। आईबी की टीम ने भी शहर में डेरा डाल दिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला है कि तहसीम अधिकतर रात में ही पाकिस्तान में बैठे दिलशाद मिर्जा से बात करता था, ताकि कोई उस पर शक नहीं कर सके। वह मोबाइल में सिम बदलकर एक फर्जी आईडी पर लिए गए सिम से बात किया करता था, ताकि पकड़ में न आ सके। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूरे खेल का स्थानीय स्तर पर मास्टर माइंड तहसीम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed