फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CMS constitutes inquiry committee into recovery in the name of CT scan

Shamli News: सीटी स्कैन कराने के नाम पर वसूली में सीएमएस ने जांच कमेटी गठित की

Sun, 03 May 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
CMS constitutes inquiry committee into recovery in the name of CT scan
शामली। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर वसूली प्रकरण में जांच बैठ गई है। सीएमएस ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है और जल्द ही वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 2 मई के अंक में 400 रुपये दो और तुरंत सीटी स्कैन करा लो शीर्षक से खबर प्रकाशित कर खुलासा किया था कि जिला अस्पताल में कुछ कर्मचारी मरीजों से उसी दिन या अगले दिन सीटी स्कैन कराने के नाम पर रुपये वसूल रहे हैं, जबकि रुपये न देने वाले मरीजों को दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम आलोक कुमार यादव ने पूरा ब्योरा तलब किया और सीएमएस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि मामले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। वसूली करने वालों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। nएलआईयू व इंटेलिजेंस ने भी जुटाई जानकारी : मामले के उजागर होने के बाद शनिवार को एलआईयू और इंटेलिजेंस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न कर्मचारियों और डॉक्टरों के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि जल्द ही रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed