फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CMO steno dies of corona, 16 new cases found

सीएमओ के स्टेनो की कोरोना से मौत, 16 नए केस मिले

Sat, 19 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
CMO steno dies of corona, 16 new cases found
शामली। कोरोना संक्रमण का खतरा जिले में बढ़ता जा रहा है। पांच दिन से मुरादाबाद के तीर्थंकर मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कोरोना से संक्रमित सीएमओ के स्टेनो की मौत हो गई। थे। जिले में कोरोना पीड़ित मृतकों की संख्या 16 हो गई है। शुक्रवार को जिले में सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी समेत 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।
विज्ञापन

सीएमओ शामली के कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत फतेंद्र कुमार अग्रवाल की सैंपल की जांच रिपोर्ट तीन सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वे अपने घर पर बिजनौर में होम आइसोलेट हो गए थे। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि पांच दिन पहले उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद में तीर्थंकर मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था। उनका वहीं पर उपचार चल रहा था। शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उधर, शुक्रवार को जनपद में कोरोना के 16 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी शामिल है। शहर के मोहल्ला सीबी गुप्ता कालोनी में 12 वर्षीय किशोर, दयानंद नगर में 60 वर्षीय महिला, हाजीपुरा मोहल्ले में 16 वर्षीय किशोरी, टंकी कालोनी में 90 वर्षीय वृद्धा कोरोना संक्रमित मिली। विश्वकर्मा नगर में 58 वर्षीय महिला और नया बाजार में 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा गांव भैंसवाल में 20 वर्षीय युवती और 53 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। गांव मालेंडी में 15 वर्षीय किशोरी, गांव भूरा में 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। गांव मस्तगढ़ में 28 और 31 वर्षीय दो युवक और गांव आदमपुर में 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में संक्रमित मिले 57 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 444 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed