फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CMO repaired the electrical system in CHC

सीएचसी में बिजली के पुराने तार बदलने का काम शुरू

Sun, 07 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
CMO repaired the electrical system in CHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सीएचसी में पुराने बिजली के तार होने से अक्सर फाल्ट होने की समस्या बन रही थी। दो दिन पहले बिजली के फाल्ट से अस्पताल में पंखे फुंक गए थे। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी में तार बदलने का काम शुरू हो गया है। खराब पंखों को भी बदला जा रहा है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें महिला वार्ड व जनरल वार्ड में पंखे बंद मिले। इसके बारे में सीएमओ को बताया गया कि सीएचसी में तार पुराने होने के कारण अक्सर फाल्ट होने से समस्या बनी रहती है। दो दिन पहले फाल्ट के कारण वार्ड व ओपीडी में कई पंखे फुंक गए थे।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि एक सप्ताह पहले बिजली के फाल्ट होने के कारण डिलीवरी के लिए आई एक महिला को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि सीएचसी में गर्भवती महिला के आपरेशन की सुविधा है, लेकिन बिजली में फाल्ट की वजह से कभी-कभी समस्या आ जाती है। सीएमओ ने खराब हुए बिजली के तार और फुंके हुए पंखों को तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी में बिजली के तार और पंखे बदलने का काम शुरू हो गया है। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने सीएचसी में पहुंचकर बिजली संबंधी समस्या के बारे में जानकारी ली। सीएचसी में पुराने तारों को बदलकर उनके स्थान पर नए तार लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed