{"_id":"b692918f3e493ce38a36b86c78ea5420","slug":"cmo-office-performance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राज्य कर्मचारियों ने बुधवार को दस सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ आफिस पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। सीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में नायब तहसीलदार को सौंपा। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर 23 फरवरी से बेमियादी हड़ताल की जाएगी।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इसरार खान, मंत्री राजीव शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में राज्य कर्मचारियों ने सीएमओ आफिस पर पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने राज्य कर्मचारियों की मांगें पूरी न करने का आरोप लगाया। राज्य कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार देवेंद्र पांडे को सौंपा।
ज्ञापन में केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों को समस्त भत्तों की समानता प्रदान किेए जाने, नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने व अभी तक का जमा धन निश्चित लाभ के साथ प्रति वर्ष घोषित किए जाने, 30 जून को सेवा निवृत्त को पूरे वर्ष कार्य करने के तहत एक वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इसके अलावा 29 जून 1991 से पूर्व नियुक्त दैनिक वेतन भोगी वर्कचार्ज, दैनिक वेतन अतिथि वक्ताओं की अवधि को जोड़कर पेंशन का लाभ प्रदान किए जाने, निजीकरण आउटसोर्सिंग ठेकेदारी व्यवस्था पूर्णतया समाप्त करते हुए नियमित प्रकृति के पदों पर नियमित भर्ती की जाने, ग्रुप डी की भर्तियों से रोक हटाए जाने इस व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित भर्ती वरीयता दी जाने आदि की मांग की गई।
इस मौके पर लोकेश चौधरी, उमा शंकर भट्ट, अनीता देवी, अशोक, अनुज गौतम, वेदपाल, कमलेश, सरोजबाला, सत्यभामा, वीर सैन, दिनेश शर्मा, जयवीर, कृष्णकुमार, अवधेश, सतीश, ओमपाल, आरपी सोमपाल मौजूद रहे।