{"_id":"5fb568d98ebc3e9c0031e6d0","slug":"cmo-investigates-the-doctor-s-absence-shamli-news-mrt5115338163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने की चिकित्सक के नदारद रहने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने की चिकित्सक के नदारद रहने की जांच
विज्ञापन
सीएमओ ने की डॉक्टर के नदारद रहने की जांच
थानाभवन। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी ड्यूटी से नदारद डॉक्टर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को ड्यूटी पर तैनात रहने की हिदायत दी।
सीएमओ वीर बहादुर ढाका दोपहर बाद थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था को देखा और हाजिरी रजिस्टर चेक करते हुए पूर्व में चोरी हुए रजिस्टर के बारे में जानकारी हासिल की। सीएमओ ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी से नदारद रहने के मामले में डॉक्टर दिग्विजय की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अगर कोई स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अस्पताल के प्रांगण में शौचालय को गंदगी से अटा देखर सीएमओ ने स्टॉफ को फटकार लगाई।