सीएमओ ने कोविड अस्पताल और सीएचसी का किया निरीक्षण
शामली। नवागत सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका ने कोविड अस्पताल और सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
शुक्रवार को सीएमओ डा. वर बहादुर ढाका सीएचसी शामली पहुंचे। उन्होंने पहले वहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने सीएचसी में इमरजेंसी, ओपीडी, लेबर रूम, महिला वार्ड, जनरल वार्ड आदि का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सही मिलीं। चिकित्सकों से कहा गया है कि अस्पताल में ज्यादातर मरीज गरीब परिवार से आते हैं। इसलिए सभी को बेहतर उपचार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई नियम विरुद्ध कार्य या लापरवाही करता पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीएमओ ने नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए कोविड एल-1 और एल-2 अस्पताल में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सीएमएस डा. सफल कुमार, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा, डा. दीपक, डा. जगमोहन, यूएस भट्ट आदि मौजूद रहे।

शामली सीएचसी में निरिक्षण करते नवनियुक्त सीएमओ डा0वीर बाहदुर ढाका- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में निरिक्षण करते नवनियुक्त सीएमओ डा0वीर बाहदुर ढाका- फोटो : SHAMLI