{"_id":"576991dd4f1c1bb571b48260","slug":"cmo-arrived-to-investigate-kandhla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने कांधला पहुंचीं सीएमओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने कांधला पहुंचीं सीएमओ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
investigation
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। उपचार न मिलने की वजह से सड़क किनारे शिशु को जन्म देने के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने कांधला पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया।
मोहल्ला ईदरीश बेग बिहार कालोनी निवासी हनीफ की पत्नी गुलशाना को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था। स्वास्थ्य कर्मियों ने औपचारिक जांच करने के पश्चात प्रसव में तीन दिन का समय बताते हुए उसे स्वास्थ्य केंद्र से टकरा दिया था। परिजन उसका अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गए थे। इसी दौरान पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर महिला की हालत बिगड़ गई और सड़क किनारे ही राहगीर महिलाओं की मदद से प्रसव हुआ। मंगलवार को यह प्रकरण समाचार पत्रों में सुर्खियां बना, तो सीएमओ विनीता अग्निहोत्री ने कांधला अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की।
सीएमओ ने पीड़ित महिला और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए। इस दौरान सीएमओ ने राजकीय अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सकों को हड़काते हुए सही तरीके से कार्य करने की नसीहत दी। सीएमओ विनिता अग्निहोत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ एसीएमओ डॉ. सफल कुमार भी मौजूद रहे।