फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CMO accused of misusing government property

सीएमओ पर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप

Sat, 18 Sep 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
CMO accused of misusing government property
शामली। एससी-एसटी ओबीसी माइनोरिटी वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल पर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने और बिना आवंटन के महिला चिकित्साधीक्षक के आवास में रहने का आरोप गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्य मनोज कुमार, राजेश्वर, अवनीश, पप्पन देशवाल व जसवंत आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम जसजीत कौर के न मिलने पर उनके नाम एसडीएम सदर संदीप कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में बने महिला चिकित्साधीक्षक के आवास में बिना आवंटन के रह रहे हैं और चार एसी लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। बिजली का न कनेक्शन है और न ही बिल दे रहे हैं। उन्होंने सीएमओ पर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएमओ के चालक पर अनाधिकृत रूप से चिकित्सकों के लिए बने आवास में रहने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने महिला चिकित्साधीक्षक आवास में सीएमओ के रहने की पुष्टि की है। बताया कि सीएमओ के चालक को आवास खाली करने के लिए दो नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
जिला अस्पताल में सीएमओ के लिए आवास अभी नहीं बना है। महिला चिकित्साधीक्षक की अभी नियुक्ति नहीं हुई है। खाली होने के कारण वे महिला चिकित्साधीक्षक के आवास में रह रहे हैं। आवासीय भवन में बिजली का कनेक्शन है । सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप गलत है। - डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed