फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CM Yogi Visit: Yogi Adityanath address rally in Shamli today

CM Yogi Visit: शामली में सीएम योगी के दिखे तल्ख तेवर, बोले- 'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा'

Mon, 24 Apr 2023 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Apr 2023 02:30 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करने आज शामली जनपद पहुंचे हैं। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया और मंंच से पिछले सरकारों पर जमकर हमले बोले। सीएम योगी खेड़ी बैरागी में नाथ संप्रदाय के मंदिर में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Visit: Yogi Adityanath address rally in Shamli today
शामली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी शामली में निकाय चुनाव का शंखनाद करने के लिए पहुंचे हैं। यहां वह वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। ज्यादा से ज्यादा निकायों में कमल खिलाने पर फोकस रहेगा। वहीं जिले में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है। कई जगह रूट डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन


पहले व्यापार पर होती थी गुंडा टैक्स की वसूली
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए पहले शामली की क्या स्थिती रहती थी। कैराना से व्यापारियों का पलायान, नौजवानों को रोजगार नहीं थी। व्यापार पर जबरन गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी।

विज्ञापन

आज कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है
पीएम मोदी के के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता आज कांवड़ यात्रा निकलती है। आज दंगा नहीं, गुंडा टैक्स नहीं, बल्कि गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई। मैंने कहा कि बेफिक्र होकर काम करिए। मैं माताओं और बहनों का आभारी हूं, जिन्होंने सुरक्षा की गारंटी की बात पर कमल के फूल पर मतदान किया। मैं पिछली बार आया था तो कहा था कि 10 मार्च 2022 को जब ईवीएम खोलेंगे तो कमल ही कमल नजर आएगा। मैंने कहा था कि गर्मी शांत हो जाएगी, वैसे भी मौसम बहुत सुहावना हो गया है। गुंडा टैक्स वसूली करने वाले अब नजर नहीं आते, कहां चले गए कोई नहीं जानता। कोई आंसू बहाने वाला थी नहीं है। आज कांधला, कैराना की रौनक अलग ही नजर आती है। 



प्रत्याशी जीते तो बुलट ट्रेन की गति से काम करेगी डबल इंजन की सरकार
सीएम योगी ने कहा कि 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है। आज उत्तर प्रदेश 'वन मेडिकल कॉलेज, वन डिस्ट्रिक्ट' की योजना पर आगे बढ़ रहा है। मैं अपील करने आया हूं, पहले दंगा होता है, सबको वोट चाहिए था, उन्हें बेटियों की, व्यापारियों की चिंता नहीं थी, लेकिन मैं आज आपसे कहने आया हूं कि हमारी सरकार में जो शामली के कांधला, झेलम, जलालाबाद समेत सभी नगर पंचायतों में भाजपा के प्रतिनिधि जीते तो डबंल इंजन की सरकार बुलट ट्रेन की गति से काम करेगी।

सीएम ने जनता से पूछा- युवाओं के हाथों में तमंचे चाहिए या टैबलेट
छह वर्ष पहले दंगों की आग और कर्फ्यू का कलंक न बेटियों का सम्मान न व्यापारियों का ध्यान था। आज मैं आपसे अपील करने आया हूं कि आखिर हम अपने युवकों को कैसा चाहते हैं हमारे युवाओं के हाथों में तमंचे होने चाहिए या टैबलेट। हमें गोलियों वाली गलियां चाहिए या भजन संध्या बजने वाली गलिया चाहिए। संड़ाध मारती गलियां चाहिए या सुंदर और स्मार्ट शहर चाहिए। हमने जो कहा वो कर दिखाया है।

सीएम बोले- नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा
आज कैराना से पलायन नहीं होता। मैं खुद वहां गया और पूछा कि बेटी सुरक्षित हो तो उसने जवाब दिया कि डर कैसे लगेगा, प्रदेश बाबा के सुरक्षित हाथों में जो है। मैं पूछना चाहता हूं कि शोहदों का आतंक चाहिए या सेफ सिटी? हमारे युवाओं के हाथों में टैबलेट होने चाहिए या फिर तमंचे। आज व्यापारियों से रंगदारी कोई नहीं वसूल कर सकता। नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा। अब माफिया नहीं, मोहत्सव का प्रदेश है यूपी। कहा कि कर्फ्यू वाले भी वोट मांगने आए होंगे लेकिन इनका विश्वास नहीं करना।
 

बोले- माफियाओं के लिए दो आंसू बहाने वाला भी कोई नहीं बचा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज माफियाओं के लिए दो आंसू बहाने वाला भी कोई नहीं बचा। कैराना में पलायन कर गए व्यापारी वापस आ गए। रंगदारी मांगने वाले अब कहीं दिखाई नहीं देते। शामली में विकास की  नई इबारत लिखी जा रही है। बेटी सुरक्षित हैं, पहले बेटियां स्कूल जाती है। यह कार्य भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। सपा और बसपा सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया। उन्हें सिर्फ वोट से मतलब था। जनता की कोई चिंता नही थी। मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने का आह्वान लोगों से किया।


इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ खेड़ी बैरागी में नाथ संप्रदाय के मंदिर में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 

बाबा शेरनाथ ने दिया था मुख्यमंत्री को निमंत्रण
खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है। योगी रोहताश ने बताया कि बाबा शेरनाथ ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था। जयंती प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed