फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CM Yogi to target the 2027 political goal from Kairana.

Shamli News: सीएम योगी कैराना से साधेंगे 2027 का सियासी लक्ष्य

Fri, 17 Jul 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 17 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi to target the 2027 political goal from Kairana.
शामली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को प्रस्तावित कैराना दौरा सिर्फ विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तक सीमित नहीं माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अचानक तय हुए इस दौरे को भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री कैराना से लोगों को बड़ा राजनीतिक संदेश देंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में चर्चा विकास परियोजनाओं से ज्यादा मुख्यमंत्री के भाषण को लेकर है। माना जा रहा है कि वह कैराना पलायन, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सरकार की विकास योजनाओं को प्रमुखता से जनता के सामने रखेंगे।
विज्ञापन

भाजपा संगठन भी इसे सरकार की विकास और सुरक्षा की दोहरी उपलब्धि के रूप में जनता के सामने रखने की तैयारी में है।
दरअसल, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पहले से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम तय होते ही जिला प्रशासन और भाजपा संगठन तैयारियों में जुट गया। कुछ ही घंटों में कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम शुरू करा दिए गए। अचानक तय हुए इस दौरे ने इसे और अधिक राजनीतिक महत्व दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n पश्चिमी यूपी के नेताओं का होगा जमावड़ा : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी शामली पहुंच चुका है। कार्यक्रम स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed