फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CM Yogi to gift development projects today.

Shamli News: सीएम योगी आज देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

Fri, 17 Jul 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 17 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi to gift development projects today.
कैराना के ऊंचा गांव पीएसी परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेते डीएम और एसपी-सं
शामली/कैराना। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कैराना आएंगे। मुख्यमंत्री जनपद को 617.70 करोड़ रुपये की लागत वाली 90 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 263.98 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 353.72 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके बाद विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 11:35 बजे ऊंचागांव स्थित पीएसी परिसर के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां वह नवनिर्मित पीएसी वाहिनी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे कार से सभास्थल के लिए रवाना होंगे और 12:05 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:05 बजे वह ऊंचागांव पीएसी परिसर पहुंचेंगे और 1:15 बजे हेलीकॉप्टर से बिजनौर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आलोक यादव और एसपी एनपी सिंह ने जनसभा स्थल, वीआईपी मार्ग तथा पीएसी परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, पार्किंग, बैरिकेडिंग और आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कैराना के ऊंचा गांव पीएसी परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेते डीएम और एसपी-सं

कैराना के ऊंचा गांव पीएसी परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेते डीएम और एसपी-सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed