CM Visit : कल शामली में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटे अफसर, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ कल शामली दौरे पर हैं। यहां खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है। इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ भी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर के लिए आरके पीजी कॉलेज और खेड़ी बैरागी में हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम अभी प्रशासन को मिल गया है। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:25 बजे आरके पीजी कॉलेज में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से वीवी इंटर कॉलेज पहुंचेंगे।
यहां वह निकाय की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हैलीकॉप्टर से खेड़ी बैरागी स्थित तपोभूमि समाधि स्थल में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दोनों जगह का दौरा किया। भाजपा कार्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई।
यह भी पढ़ें: UP: प्रदेश माफिया सुनील राठी की पत्नी को देख सीट छोड़कर गए निर्वाचन अधिकारी, मां सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बाबा शेरनाथ ने दिया था मुख्यमंत्री को निमंत्रण
खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है। योगी रोहताश ने बताया कि बाबा शेरनाथ ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था। जयंती प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।
हैलीपैड बनाने के लिए हटाई गई विद्युत लाइन
मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर के उतरने के लिए खेड़ी बैरागी में किसान धीर सिंह के खेत में हेलीपैड बनाया जा रहा है। इसके सामने ही तपोभूमि समाधि स्थल है। हेलीपैड बनाने के लिए शनिवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों ने खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाई। डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।
मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
1:15 बजे आरके पीजी कॉलेज में हेलीपैड पर उतरेगा हैलीकॉप्टर
1:20 बजे वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे
2:10 बजे आरके पीजी कॉलेज में हेलीपैड पहुंचेंगे।
2:30 बजे खेड़ी बैरागी के लिए हैलीकॉप्टर भरेगा उड़ान।
3:00 बजे खेड़ी बैरागी हेलीपैड के लिए हाेंगे रवाना।
3:10 बजे अमरोहा के लिए उड़ान भरेगा हैलीकॉप्टर