{"_id":"5f737f708ebc3e5be028bbc4","slug":"cm-will-inaugurate-covid-hospital-online-today-shamli-news-mrt5037310189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज करेंगे कोविड अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज करेंगे कोविड अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन
विज्ञापन
शामली का जिला संयुक्त चिकित्सालय।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम आज करेंगे कोविड अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन
शामली। नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री आज वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। 100-100 बेड के कोविड एल-वन और एल-2 अस्पताल चालू होने से अब कोरोना के गंभीर मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी।
जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय के भवन में 100-100 बेड का कोविड एल-1 और एल-2 अस्पताल बनाया गया है। पिछले महीने से मुख्यमंत्री योगी द्वारा उद्घाटन किए जाने की चल रही चर्चाओं के बीच अस्पताल का कार्य तेजी से कराया गया। सीएम द्वारा उद्घाटन का समय न मिलने के कारण अभी तक कोविड अस्पताल चालू नहीं हो पाया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोविड अस्पताल पूरी तरह तैयार हो चुका है। बुधवार सुबह 10 बजे सीएम लखनऊ से सुबह 10 बजे जनपद के कोविड एल-2 अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कोरोना के गंभीर मरीजों को मिलेगा उपचार
शामली। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि जनपद के सीएचसी झिंझाना और सेट आरसी स्कूल झिंझाना में कोविड एल-1 अस्पताल पहले से ही चल रहा है। सांस लेने जैसी परेशानी होने पर कोराना के मरीजों को सहारनपुर मेडिकल कालेज में रेफर करना पड़ रहा था। अब कोविड एल-2 अस्पताल चालू होने के बाद मरीजों को यहीं उपचार की सुविधा मिलेगी। सेंट्रल पाइप लाइन से सभी बेड पर आक्सीजन की सुविधा है। सेंट आरसी स्कूल झिंझाना में चल रहा कोविड एल-1 अस्पताल को अब जिला संयुक्त चिकित्सालय में शिफ्ट किया जाएगा। यहां पर बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित पुरुष मरीजों को रखा जाएगा। जबकि सीएचसी झिंझाना में चल रहे 85 बेड के एल-1 अस्पताल महिला मरीजों के लिए चालू रहेगा।
विज्ञापन
कोविड एल-2 अस्पताल में ये रहेगी व्यवस्था
बेड : 100
वेटीलेंटर : 14
चिकित्सक : 12
स्टाफ नर्स : 16
फार्मासिस्ट : 4
लैब टेक्नीशियन : 1
स्वीपर : 16