फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CM's meeting will be held in Shamli, waterproof pandal will be made

सीएम का दौरा

Fri, 28 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
CM's meeting will be held in Shamli, waterproof pandal will be made
शामली में होगी सीएम की सभा, बनेगा वाटरप्रूफ पंडाल
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक मार्च को प्रस्तावित शामली कार्यक्रम की तैयारियों में पूरा पुलिस और प्रशासनिक अमला जुट गया है। पुलिस लाइन में एसपी कार्यालय के सामने हैलीपेड निर्माण शुरू कर दिया गया है। कैराना में ऊंचा गांव और गूूर्जरपुर में पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज निर्माण के लिए किसानों की जमीनों के बैनामों की कार्रवाई शुरू कर दी गई। मंडलायुक्त और डीआईजी ने मंडल स्तर के अफसरों के साथ शामली पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। देर रात तक डीएम और एसपी अधीनस्थों के साथ तैयारियों की बैठक में समीक्षा की। पुलिस लाइन में जनसभा की भी तैयारी है। हालांकि प्रशासन ने सरकारी कार्यक्रम नहीं आने की बात कही है।
बुधवार शाम को शासन से सीएम के मौखिक कार्यक्रम की सूचना मिलते ही प्रशासन तैयारियों में जुट गया था। बृहस्पतिवार सुबह को शामली पुलिस लाइन स्थल पर एसपी कार्यालय के सामने ईंट मंगाकर हैलिकॉप्टर के लिए हैलीपैड निर्माण शुरू कर दिया गया। मैदान की सफाई के बाद ये काम शुरू हो गया था। दोपहर में मंडलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने जिले में एसपी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की। मौके पर जाकर हैलीपेड निर्माण देखा। बताया जा रहा है कि यहीं पर एक जनसभा का भी कार्यक्रम है इसके लिए विशाल पंडाल यहां बनाया जाएगा। इसमें पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मंडलायुक्त और कमिश्नर के अलावा डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन के मैदान में लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, सहायक अभियंता विपिन जैन से हैलीपेड, जनसभा मंच, वीआईपी, मीडिया गैलरी, आम नागरिकों के सभास्थल बनाए जाने के संबंध में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त संजय कुमार ने जिलास्तरीय अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अफसरों को दी जिम्मेदारी
मंडलायुक्त ने मंच पर बैठने के लिए पास जारी करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी। डीएम जसजीत कौर ने मोबाइल टायलेट मंडल मुख्यालय से व्यवस्था करने का अनुरोध किया। दोपहर बाद मंडलायुक्त और डीआईजी ने एसपी कार्यालय के मीटिंग हाल में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर व्यवस्था के दिशा- निर्देश दिए। बताया कि तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने देर रात तक ली बैठक
देर रात को डीएम और एसपी ने कलेक्ट्रेट पर सभी विभागीय और जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें सभी को मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के संबंध में ब्रीफ किया गया। बताया गया कि शुक्रवार तक सबकी ड्यूटियां लग जाएंगी और सभी को जिम्मेदारी से इसे निर्वहन करना है। एसपी ने बताया कि फोर्स की ड्यूटी भी बृहस्पतिवार तक लग जाएगा। यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सभा स्थल पर भारी सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। एसपी ने बताया कि अभी तक सीएम के कार्यक्रम का अधिकृत सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed