फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cm ka putla fookne ki koshish

मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस से उलझे सपाई

Wed, 13 Feb 2019 11:40 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 13 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
cm ka putla fookne ki koshish
file - फोटो : amarujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज में छात्रसंघ शपथ गहण समारोह में जाने से रोकने के विरोध में बुधवार को सपाई सड़क पर उतर आए । उन्होंने दिल्ली बस स्टैंड पर अजंता चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। पुलिस ने पुतला नहीं फूंकने दिया। पुलिस और सपाइयों में पुतले को लेकर खूब छीना झपटी और नोकझोंक हुई। हाईवे पर करीब एक घंटे जाम रहा। पुलिस ने शाम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान सहित 14 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर जुटे।  यहां से ये लोग अजंता चौक पर पहुंचे और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।  उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज में छात्र शपथ ग्रहण समारोह में जाने से रोका गया, जिसका सपाई विरोध करते हैं। कहा कि ये सरकार हिटलरशाही दिखा रही है। सपाई चौराहे पर ही धरना देकर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम सदर प्रशांत भारती, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी पीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, जब अधिकारी सपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रहे थे, तभी कुछ कार्यकर्ता एक पुतला लेकर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला बताते हुए उसे फूंकने की कोशिश की। 
विज्ञापन

 पुलिस ने सपाइयों से ऐसा ना करने को कहा, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच छीनाझपटी हो गई। इस पर पुलिस और सपाइयों में जमकर खींचातानी हुई। इस छीनाझपटी में पुतला कई हिस्सों में बंट गया। सपाइयों ने प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में लोकतंत्र के अधिकारों का हनन  
शामली।  सपाइयों ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सपा नेता मनीष चौहान और कार्यकर्ताओं की तरफ से दिए गए ज्ञापन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में जाने से रोकने की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर सपा सड़क से लेकर संसद तक आरपार की लड़ाई लड़ने का   कार्य करेगी। इस अवसर पर नफीस राणा, असगर खान, चरण सिंह, राजेश, हारुन, रनवीर सिंह, वकील, अकरम चौहान और लाल्ला आदि मौजूद रहे। उधर, पुलिस सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश करने पर सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।        


 आधा घंटे तक यातायात व्यवस्था चरमराई       
शामली। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा और पुतला फूंकने की कोशिश के दौरान आधा घंटे से अधिक समय तक यातायात व्यवस्था चरमराई रही। यह चौराहा शहर के बीच में है और यहां से मेरठ करनाल हाईवे और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के वाहन गुजरते हैं। इस चौराहे पर हंगामे के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही और शहर में जाम के हालात बन गए। ज्ञापन देने के बाद सपा कार्यकर्ता वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed