फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CM did virtual inauguration of 16 Anganwadi centers

16 आंगनवाड़ी केंद्रों का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Tue, 04 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
CM did virtual inauguration of 16 Anganwadi centers
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका सम्मेलन में प्रदेश के 754 आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया। जिले में नवनिर्मित 16 आंगनबाड़ी केंद्रों का भी लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव सहित आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कोरोना महामारी के समय आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाओं ने मुश्किल घड़ी में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। टेस्टिंग में योगदान दिया और मेडिकल किट उपलब्ध कराई, वह बहुत ही सराहनीय रहा। इस कार्य की मुख्यमंत्री प्रशंसा करते हैं। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य को अंजाम देती है। कोरोना महामारी के समय इनके कार्य काफी सराहनीय रहे। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कुपोषण को दूर करने के लिए भी आंगनबाड़ी कर्मचारी उम्मीद से अच्छे प्रयास कर रही हैं। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार विकास हो रहा है। जिले में 16 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित होने से सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed