{"_id":"5fb1793d8ebc3e9bc61cc3b8","slug":"cloudy-during-the-day-chill-increased-due-to-drizzle-in-the-evening-shamli-news-mrt5110727140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में छाए रहे बादल, शाम को बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में छाए रहे बादल, शाम को बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन
शामली। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। रविवार शाम को तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को बूंदाबांदी होने के बाद चार डिग्री तापमान गिरने की संभावना है।
पिछले कई दिनों से सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहने से हल्की धूप निकल रही थी। रविवार सुबह हल्की धूप निकलने से दिन का तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। पूरे दिन हल्की धूप निकलने के बाद शाम चार बजे के बाद आकाश में बादल छाए गए। शाम पांच बजे शहर के कैराना रोड विजय चौक, खेड़ी करमू, बामनौली और कैैैराना तहसील समेत कई गांवों में बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद मौसम ठंडा हो गया। दिन और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि रविवार और सोमवार को दो दिन पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी। मैदानी क्षेत्रों में कम बूंदाबांदी होगी। बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ने से सोमवार को दिन का तापमान चार डिग्री गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार से लेकर शनिवार तक मौसम सामान्य होगा। अगले छह दिनों बाद दिन का तापमान सात डिग्री सेल्सियस गिरावट आएगी। शनिवार और रविवार को दिन का तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।