फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clouds remained throughout the day, temperature dropped by two degrees

Shamli News: दिन भर छाए रहे बादल, तापमान दो डिग्री गिरा

Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, temperature dropped by two degrees
शामली। जिले में शनिवार को मौसम में फिर बदलाव आया है। शनिवार सुबह आसमान में बादल छाये रहे और हवा की गति कम रही। दोपहर में धूप निकली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण तापमान भी बदल रहा है। सुबह सात बजे धूप निकली, लेकिन उसके बाद फिर बादल छा गए। कुछ देर बाद फिर धूप निकली और दस बजे फिर से बादल छा गए और मामूली बूंदें भी गिरी। दोपहर में धूप निकली। इसके बाद दिनभर धूप निकली रही। हवा की गति भी कम रहने से लोगों को राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अगले चार दिन 19 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने व दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोत्तरी होने के आसार है। गेहूं की खड़ी फसल में सिचाई कर उचित नमी बनाए रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed