{"_id":"60f46a208ebc3e79af445317","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-no-rain-shamli-news-mrt54798805","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दो दिन की उमस और भीषण गर्मी के बाद रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। तेज हवा के साथ काली घटा भी आई, लेकिन बारिश नहीं हुई। 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से गर्मी से दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार और शनिवार को भीषण गर्मी और उमस होने के बाद लोगों को दिन और रात में चेन नहीं मिल रहा था। रविवार को दिन निकलते ही बादल छाए गए। हवा चलने से भीषण गर्मी आम नागरिकों को राहत मिली। पिछले 24 घंटे में दिन का पांच और रात का दो डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। रविवार को दिन का तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
18 किमी प्रति घंटे से हवा चलने से गर्मी से आम नागरिकों को राहत मिली। आम नागरिक बारिश का इंतजार करते रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा-मुजफ्फरनगर के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि सोमवार को मानसून सक्रिय होने से सोमवार को दिन का पांच और रात का एक डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़कने की संभावना है।