{"_id":"683ca2c99f53f2f659016668","slug":"clouds-in-the-morning-scorching-sun-in-the-afternoon-storm-in-the-evening-shamli-news-c-26-1-sal1002-143097-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुबह छाए बादल, दोपहर में निकली चिलचिलाती धूप, शाम को आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुबह छाए बादल, दोपहर में निकली चिलचिलाती धूप, शाम को आंधी
विज्ञापन
शामली तेज हवाओं के बीच जाते वाहन । संवाद
शामली। जिले में मौसम बार-बार बदल रहा है। सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। शाम पांच बजे के बाद तेज हवा चलने से सड़कों पर धूल उड़ती रही। काले बादल आसमान में छाए रहे। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
जिले में मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। शनिवार को सुबह से शाम तक तेज धूप निकली और गर्म हवा चलने से तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में काले बादल छाने से बारिश होने की संभावना बनी, लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर तक बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
दोपहर 12 बजे के बाद बादल छंटने पर चिलचिलाती धूप निकली। धूप निकलने के बाद गर्मी बढ़ने से लोग परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर टोपी या कपड़ा रखकर जाते हुए दिखाई दिए। शाम को पांच बजे तेज हवा चलती रही। इससे सड़कों पर धूल उड़ती रहने से दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वालों को परेशानी हुई। इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। देर शाम तक घने काले बादल छाने से बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
बादलों के साथ हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने से 25 डिग्री सेल्सियस बना रहा। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उप्र के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने के आसार है।