{"_id":"6a382df9fcf45bf8730158fa","slug":"clouds-brought-relief-in-the-morning-but-humidity-and-heat-made-life-miserable-in-the-afternoon-shamli-news-c-26-1-sal1002-168094-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुबह बादलों ने दी राहत, दोपहर में उमस और गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुबह बादलों ने दी राहत, दोपहर में उमस और गर्मी ने किया बेहाल
Mon, 22 Jun 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
शामली में गर्मी में सिर पर कपड़ा लपेटकर जाते लोग। संवाद
शामली। जिले में सुबह को बादल छाए रहे और बारिश के आसार बने लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा।
रविवार सुबह बादलों को देखकर बारिश होने की उम्मीद बंधी थी, लेकिन नौ बजे के बाद फिर से धूप निकली। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक कभी बादल और कभी धूप निकलने का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद चटख धूप निकली और मौसम में उमस बन गई जिससे लोग पसीने की चिपचिपाहट वाली गर्मी से जूझते रहे। दोपहर को लोगों की आवाजाही कम होने से सड़के व बाजार सूने रहे। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने से 30 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि आने दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। किसानों को सलाह है कि सभी फसलों व सब्जियाें में हल्की सिंचाई करें। सुबह व शाम को सिंचाई करना बेहतर है।