{"_id":"61d495c57cbd31298303bc2e","slug":"cleanliness-drive-in-the-town-after-four-days-of-strike-shamli-news-mrt5721232128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन की हड़ताल के बाद कस्बे में चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन की हड़ताल के बाद कस्बे में चला सफाई अभियान
विज्ञापन
कैराना में पांच दिन की हड़ताल के बाद कूड़ा उठाते सफाई कर्मी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। अधिशासी अधिकारी पर शोषण के आरोप लगाते हुए चार दिन से चेयरमैन व सभासदों के साथ सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर बैठे हुए थे। सोमवार को डीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हुई थी। मंगलवार को सफाईकर्मी काम पर लौटे और कस्बे को चार जोन में बांटकर सफाई कार्य में जुट गए। 2 दिन में सफाई का कार्य पूरा होगा।
नगर पालिका ईओ का कार्यभार संभाल रही एसडीएम न्यायिक मणि अरोरा के 30 दिसंबर को चेयरमैन हाजी अनवर हसन की कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। तभी से चेयरमैन और सभी सभासद पालिका स्टाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। अगले दिन पालिका के सभी सफाई कर्मचारियो ने भी ईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी थी। 4 दिन से समस्त सफाई कर्मचारी भी पालिका में धरने पर बैठे हुए थे। जिसके चलते नगर में सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा था। बाजारों व नगर के वार्डों में गंदगी फैल गई थी।
सोमवार को डीएम जसजीत कौर ने धरनास्थल पहुंचकर चेयरमैन, सभासद व सफाई कर्मियों से वार्ता की थी। डीएम ने ईओ पर लगे आरोपों की जांच कमेटी से कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करने का आग्रह किया गया था। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। मंगलवार को दिन निकलते ही पालिका के सभी सफाईकर्मी अपने कार्य में जुट गए। सफाई लिपिक अबसार अहमद ने बताया कि पूरे नगर को चार जोन में बांटा गया है। चार सफाई लिपिकों की देखरेख में करीब 250 सफाईकर्मी काम में जुटे हुए हैं। प्रत्येक जोन में 60 साफ सफाई कर्मी लगाए गए हैं। छोटी नालियों को साफ करने व कूड़ा उठाने का कार्य आज पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल तक बड़े नालों की साफ-सफाई भी पूरी कर ली जाएगी।