फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleaning workers created ruckus in the municipality

Shamli News: सफाई कर्मचारियों ने किया पालिका में हंगामा

Fri, 03 Jan 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers created ruckus in the municipality
कैराना। वार्ड 28 में अलाव के लिए लकड़ी डालने गए पालिका सफाई कर्मचारियों ने वार्ड सभासद पति पर अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने के आरोप लगाया। सफाई कर्मचारियों ने पालिका में पहुंचकर हंगामा करते हुए कार्रवाई कराने की मांग की। सभासद पति द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से कड़ाके के ठंड को देखते हुए नगर के वार्डों में अलाव जलाने के लिए प्रतिदिन लकड़ी डलवाई जा रही है। शुक्रवार को मोहल्ला आर्यपुरी स्थित वार्ड नंबर 28 के चिह्नित प्वाइंटों पर पालिका के सफाई कर्मचारी सुशील व राजकुमार आदि लकड़ी डालने के लिए गए थे। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वार्ड की महिला सभासद पति ने लकड़ी से भरी गाड़ी को रोककर उनके साथ गाली-गलौज की तथा धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में इकट्ठा हो गए तथा उन्होंने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

सभी कर्मचारी सभापति के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग करने लगे। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक पाहिवाल ने भी कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता पर रोष प्रकट करते हुए कार्रवाई कराने की मांग की। इसी दौरान वार्ड सभापति भी मौके पर पहुंचे और माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed