फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleaning of Ramala and Bijwada Rajbhe started

टीकरी में शुरू हुई तालाब की सफाई

Sat, 22 Oct 2022 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of Ramala and Bijwada Rajbhe started
टीकरी में शुरू हुई तालाब की सफाई
विज्ञापन

दोघट। टीकरी में शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से तालाब की सफाई शुरू कराई गई। तालाब की सफाई होने से लोगों को कस्बे में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पंचायत की ओर से कस्बे के अन्य तालाबों की सफाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर बजट की डिमांड की है। बजट मिलने में अन्य दो तालाबों की सफाई भी शुरू कराई जाएगी।
नगर पंचायत टीकरी में तीन तालाब है। तालाबों की काफी समय से सफाई न होने के कारण पानी की निकासी की समस्या है। कस्बे की गलियों और रास्तों पर जलभराव रहता है। कस्बे के लोग पानी की निकासी के लिए तालाबों की सफाई कराने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से एक तालाब की सफाई का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनीष चौधरी ने बताया कि कस्बे के एक तालाब की सफाई शुरू करा दी है। सफाई के बाद इसका पानी निकालवा कर खोदाई कराई जाएगी। कस्बे के तालाबों पर अतिक्रमण और गंदगी होने के कारण जलभराव की समस्या है। तालाबों की खोदाई के लिए जिला प्रशासन और शासन से बजट की मांग की गई है। बजट जारी होते ही अन्य तालाबों की सफाई और खोदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed