{"_id":"62e2d47d21742e33232d432b","slug":"cleaners-strike-started-for-remarks-on-maharishi-valmiki-shamli-news-mrt5988785148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों की हड़ताल शुरू, नगरपालिका में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों की हड़ताल शुरू, नगरपालिका में दिया धरना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सोशल मीडिया पर युवक द्वारा महर्षि वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर नगरपालिका के सफाई कर्मचारी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। वहीं, सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगरपालिका परिसर में धरना दिया। सफाईकर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप रही और कूड़े के ढेर लगे रहे। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
शहर के शांतिनगर निवासी युवक द्वारा सोशल मीडिया पर महर्षि वाल्मीकि पर टिप्पणी करने पर वाल्मीकि समाज ने रोष है। समाज के लोगों ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद समाज के लोग सीओ सिटी जितेंद्र कुमार से मिले। समाज के लोगों का आरोप है कि सीओ सिटी ने आरोपी का बचाव करते हुए महर्षि वाल्मीकि पर टिप्पणी की। इसे लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने युवक के साथ ही सीओ सिटी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में बृहस्पतिवार को नगरपालिका के सभी सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करने का कार्य भी बंद रहा। इसके चलते शहर में कूड़े के ढेर लगे रहे। सफाईकर्मियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने पालिका में धरना दिया। शाम तक धरने पर वार्ता के लिए कोई अधिकारी उनके बीच नहीं पहुंचा। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल व धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर घनश्याम पारचा, प्रदीप मायूस, विपिन चंदेलिया, शशिकांत, धर्मेंद्र झंझोट, प्रवेश पाहिवाल, नानक, अनिल, जितेंद्र टांक, योगेश पाहिवाल, संजय बिडला आदि मौजूद रहे। उधर, धरने पर पहुंचकर दीपक सैनी, भूरा सभासद, पूनम राणा, डॉ. हरिओम पाठक, सपन सभासद, राजीव, तोहिद रहमानी, उपेंद्र द्विवेदी, विजय कौशिक, डॉ. मुबारक अली आदि ने पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
हड़ताल लंबी चली तो बिगड़ सकते हैं हालात
बरसात के मौसम में सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर के लोगों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। इस मौसम में बीमारी फैलने की आशंका अधिक रहती है। स्वास्थ्य विभाग ने इन दिनों संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया हुआ है। जिसमें सफाई पर अधिक जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से स्थिति बिगड़ सकती है।