फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleaner changing truck tyre crushed to death by another vehicle, driver injured

Shamli News: ट्रक का टायर बदल रहे क्लीनर की दूसरे वाहन से कुचलकर मौत, चालक घायल

Sun, 25 May 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cleaner changing truck tyre crushed to death by another vehicle, driver injured
जलालाबाद में दिल्ली -सहारनपुर हाईवे पर क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक । संवाद
थानाभवन (शामली)। कस्बा जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर देर रात तालाब के निकट ट्रक का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को दूसरे वाहन ने कुचल दिया। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थाने वाले तालाब के निकट शुक्रवार की रात करीब दो बजे सहारनपुर की ओर जा रहे ट्रक के पहिये में पंचर हो गया। इसे देखकर चालक महावीर पुत्र रामअवतार निवासी कानपुर व क्लीनर सुभाष निवासी ग्राम पुलिया थाना तिवरी जनपद बांदा ने ट्रक को हाईवे के किनारे रोक लिया और टायर बदलने लगे। जब वे दोनों टायर बदल रहे थे तो उसी दौरान दूसरे वाहन ने टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे में क्लीनर सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक महावीर गंभीर घायल हो गया। वहां से जा रहे किसी वाहन चालक ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जलालाबाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और क्लीनर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया जबकि घायल चालक को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चालक के पास मिले फोन नंबर से परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed