फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clean water supply up to 600 houses in Gausgarh

चुनाव में शराब नहीं बांटी, जीतने पर निशुल्क शुद्घ जल

Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Clean water supply up to 600 houses in Gausgarh
गौसगढ़ में 600 घरों में होती है स्वच्छ पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

थानाभवन। ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान गोसगढ़ गांव की संगीता देवी ने कहा था कि वह चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए किसी को शराब नहीं बांटेंगी, लेकिन यदि वह चुनाव जीततीं हैं तो पूरे गांव को अपने खर्च पर ठंडा व स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएंगी। ग्रामीणों ने उनकी इस बात पर भरोसा जताया। प्रधान पद पर संगीता रोड विजयी हुईं।
ग्राम प्रधान बनने के तुरंत बाद संगीता देवी ने अपने घर में ही 40 हजार लीटर क्षमता का पानी का टैंक बनवाया। इसके साथ ही सात लाख रुपये खुद से खर्च कर एक वाटर फिल्टर प्लांट स्थापित किया। अब हर दिन एक रेहड़ा पानी का टैंक भरकर देशभक्ति गीत बजाता हुआ गांव में घूमता है। इस गीत की आवाज सुनते ही ग्रामीण अपने-अपने कैंपर, बर्तन आदि में पानी भरकर ले जाते हैं। गोसगढ़ गांव के 600 घरों को हर दिन मुफ्त पानी की सप्लाई की जाती है। इतना ही नहीं यदि किसी घर में पानी की कमी रह जाती है, तो उक्त ग्रामीण दोबारा प्रधान के घर से पानी ले आता है। ग्राम प्रधान संगीता रोड का कहना है कि इसी प्रकार से गांव में कई अन्य मुफ्त योजनाएं लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

आठ हजार लीटर पानी करते हैं साफ
ग्राम प्रधान के पति नीरज रोड ने बताया कि गांव की आबादी के हिसाब से हर दिन 8000 लीटर पानी साफ व ठंडा किया जाता है, जिसकी आपूर्ति करने के लिए दो लोग लगाए गए हैं। एक रेहड़ा तैयार कराया गया है, जो कि नियमित रूप से गांव में पानी की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 पैसे प्रति लीटर आता है खर्च
ग्राम प्रधान संगीता रोड ने बताया कि पानी के मेंटेनेंस में उनका लगभग 80 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से खर्च आता है। इसमें बिजली का बिल, वाटर फिल्टर प्लांट का मेंटेनेंस, सप्लाई करने वाले लड़कों का मानदेय, पेट्रोल व टैंक का खर्च आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed