फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Class 2 student dies after falling from third floor

Shamli News: तीसरी मंजिल से गिरकर कक्षा दो के छात्र की मौत

Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Class 2 student dies after falling from third floor
कैराना में मृतक बालक आकिब का फाइल फोटो-परिजन
कैराना। कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में अपने मकान की तीसरी मंजिल पर खेलते समय कक्षा दो के छात्र आकिब की छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरैशियान निवासी साजिद कुरैशी की पंजाब के लुधियाना में कपड़े की दुकान है। साजिद का बड़ा बेटा 12 वर्षीय आकिब बुधवार को ही पंजाब से वापस आया था। सोमवार शाम करीब 6.30 बजे आकिब अपने मकान की तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। साजिद ने बताया कि तीसरी मंजिल पर छत के जाल में कुछ स्थान खाली था, जिस पर बारिश से बचने के लिए प्लास्टिक की तिरपाल डाल रखी थी।
विज्ञापन

आकिब खेलते हुए जाल के ऊपर चला गया तथा जैसे ही उसने तिरपाल के ऊपर पैर रखा तो वह तीन मंजिल से नीचे आकर गिरा। आकिब को शामली डाक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed