फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clashes over firing of firecrackers from bullet bike, 15 injured

Shamli News: बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने पर संघर्ष, 15 घायल

Sun, 20 Jul 2025 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Clashes over firing of firecrackers from bullet bike, 15 injured
कांधला। क्षेत्र के गांव आल्दी में हरिद्वार गंगाजल लेने जाते समय बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों के एक महिला सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार की शाम गांव आल्दी निवासी मामचंद पक्ष के लोग गांव से डाक कांवड़ ले क़र जाने की तैयारी कर रहे थे। गांव से वाहनों पर सवार होकर कई लोग हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। डाक कांवड़ के हरिद्वार रवाना होने के बाद कुछ युवकों द्वारा बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने को लेकर पड़ोसी संजय ने विरोध किया। संजय के द्वारा नसीहत करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट व लाठी डंडे और धारदार हथियार चलें।
विज्ञापन

संघर्ष के दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे हैं दोनों पक्षों के लोगों को मौके से हटाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष में संजय पक्ष से महिला उषा, संजय, प्रमोद, सचिन, बबलू, विकास, आशु, ऋतिक और मामचंद पक्ष से मामचंद, लीलू, शुभम, टीटू, नीटू सागर, नीरज घायल हो गए। दोनों पक्षों के आठ घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed