फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clash between two parties over old rivalry, eight injured

Shamli News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल

Tue, 28 Jan 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Clash between two parties over old rivalry, eight injured
कांधला। गांव श्याम गढ़ी में सोमवार को पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव श्याम गढ़ी में अमित और सेठपाल के बीच पुरानी रंजिश है। अमित ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी कार से कस्बा स्थित जिम आया था। घर पर उसका भाई मंजीत, पिता नेत्रपाल और चाचा सुंदर और पप्पू बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान छह लोग घर में घुसे और लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में मंजीत, नेत्रपाल, चाचा सुंदर और पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। वह भी मौके पर पहुंचा तो उस पर तमंचे से गोली चला दी, जो कार में जा लगी। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

वहीं सेठपाल पक्ष ने भी अमित पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट, धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया। हमले में धीरज, सेठपाल, अजीत, सुमित घायल हुए है। दोनों पक्षों ने अपना अपना डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमित का कहना है कि परिवार के बेटे के जन्मदिन में सेठपाल पक्ष को नहीं बुलाया था, जिसके कारण उनका परिवार रंजिश रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed